जल जीवन मिशन योजना : 1,86,138 लोगों को मिला नया नल कनेक्शन

Date:

रायपुर। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 1,86,138 (दिनांक 30 जून, 2022 की स्थिति में) नये नल कनेक्शन दिए गए हैं। उक्त बातें भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में 7.86 लाख (कार्य योजना नहीं भेजी गई) तथा क्रमश: वर्ष 2020-21 में 20.61 लाख, वर्ष 2021-22 में 22.15 लाख एवं वर्ष 2022-23 में 23.57 लाख एफ.एच.टी.सी.का लक्ष्य निर्धारित था। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में ह्यपये 3540.13 करोड़, वर्ष 2021-22 में 7411.01 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 में 8089.88 करोड़ रुपये की कार्य योजना पर स्वीकृित प्रदान की गई। प्राप्त स्वीकृति के विरुद्ध वर्ष 2019-20 में 208.04 करोड़, वर्ष 2020-21 में 445.52 करोड़, वर्ष 2021-22 में 1908.96 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 में 2223.98 करोड़ रुपये की रािश आबंटित की गई।

मंत्री रुद कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन की मार्गदर्शिका अनुसार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा कार्य योजना भारत सरकार को प्रेषित की जाती है। भारत सरकार से सैधांतिक सहमित पश्चात राज्य जल एव स्वच्छता मिशन (शीर्ष सिमति) से अनुमोदन किया जाता है।
वर्ष लक्ष्य कनेक्शन
2019-20 7.86 लाख 96,827
2020-21 20.61 लाख 1,51,069
2021-22 22.15 लाख 4,45,110
2022-23 23.57 लाख 1,86,138 (दिनांक 30 जून, 2022 की स्थिति में)

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related