राजगढ़: देश में रेप और छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन अपराधी दुष्कर्म जैसे कई घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने जेल प्रहरियों पर आरोप लगाया है। महिला का अरोप है कि अपने वे अपने ससुर के साथ अपने आरोपी पति से मिलने जेल गए थे। इस दौरान जेल प्रहरियों ने महिला से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने जांच में दोनों जेल प्रहरियों पर संगीन धाराओं में अपराध दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति 2018 से नकली करेंसी मामले में जेल काट रहा है। उनसे मिलने के लिए महिला अपने ससुर के साथ होशंगाबाद जिले के जेल आई थी। इस दौरान जेल प्रहरियों ने महिला के ससुर को बाहर बैठने को कहा और महिला को अकेले जेल के अंदर बुलाया और दोनों जेल प्रहरियों ने जेल कक्ष में महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने घटना के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने घटना की शिकायत पहले सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज करवाई।
