इस्तीफे के एक महीने बाद फिर चर्चा में जगदीप धनखड़, पेंशन के लिए किया आवेदन

Date:

नई दिल्ली। इस्तीफे के करीब एक महीने से अधिक समय बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवदेन किया है। विधानसभा सचिवालय ने उनके इस आवेदन को स्वीकार भी कर लिया है।

दरअसल, जगदीप धनखड़ साल 1993 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक भी रह चुके हैं। इस स्थिति में विधायक रहने के नाते उनको पेंशन का अधिकार प्राप्त है। बता दें कि विधायक के रूप में उनका कार्यकाल 1998 तक रहा।

कितनी मिलेगी पेंशन?
राजस्थान में प्रत्येक पूर्व विधायक को 35,000 रुपये मासिक पेंशन मिलने का प्रावधान है। हालांकि, इसके अतिरिक्त आयु आधारित बढ़ोतरी का भी प्रावधान है। ऐसे में जो भी पूर्व विधायक 70 साल की उम्र को पार कर लेता है, उसको 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन मिलती है। वहीं, 80 साल की उम्र पूरा करने पर उसके पेंशन में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है।

इस स्थिति में देखें तो जगदीप धनखड़ 74 साल के हैं। ऐसे में उनके पेंशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी होगी। इसका अर्थ है कि उन्हें 35,000 रुपये की बजाय लगभग 42,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।

कब से मिलेगी धनखड़ को पेंशन?
गौरतलब है कि जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होती हैं, जगदीप धनखड़ को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएंगी। जगदीप धनखड़ का सार्वजनिक जीवन में एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर रहा है। राजस्थान में विधायक के रूप में सेवा देने के अलावा, वे लोकसभा सदस्य भी रहे हैं और केंद्र में मंत्री पदों पर रहे हैं।

सनद रहे कि 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर उनकी पदोन्नति उनके राजनीतिक जीवन के शिखर पर पहुँची। अपने नवीनतम आवेदन के साथ, अब वे राजस्थान विधानसभा से पेंशन लाभ पाने वाले पूर्व विधायकों की सूची में शामिल हो गए हैं। (समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...