CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

Date:

CG BREAKING : SDO’s body found in car

जगदलपुर, 14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में युवक का शव मिला। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर कार के अंदर अचेत पड़े युवक पर पड़ी। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार का दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ (सब डिविजनल ऑफिसर) पद पर कार्यरत थे। खबर सामने आते ही शासकीय कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शुक्रवार रात से कार में ही मौजूद था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल और कार की स्थिति को देखते हुए फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मौत हृदयाघात या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वाहन को जब्त कर तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि किसी अन्य पहलू को नज़रअंदाज़ न किया जाए।

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर युवक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...

CHHATTISGARH : HC बार चुनाव रिजल्ट

CHHATTISGARH : HC Bar Election Result बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...