Israel Iran Ceasefire: युद्धविराम का उल्लंघन करने पर ट्रंप का फूटा इजरायल पर गुस्सा

Israel Iran Ceasefire: वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान दोनों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इजरायल, ईरान पर बम न गिराएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह एक बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को वापस बुला लें।”
ट्रंप ने जताई नाराजगी
ट्रंप ने कहा कि वह संघर्ष विराम के उल्लंघन के लिए दोनों पक्षों से नाखुश हैं, लेकिन इजरायल के साथ विशेष रूप से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल ने समझौते के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू कर दी थी। इजरायली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा था कि उन्होंने ईरान में लक्ष्यों पर नए हमले करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि ईरान ने मिसाइल दागने से इनकार किया।
ट्रंप ने किया युद्धविराम का एलान
भारतीय समयानुसार, मंगलवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि दोनों देशों के बीच पूर्ण सीजफायर की सहमती बन गई है। ट्रंप ने बताया कि ईरान और इजरायल मिडिल-ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए राजी हो गए हैं।
ट्रंप ने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, “बधाई हो सभी को!ईरान और इजरायल ने सीजफायर पर सहमति बना ली है। सीजफायर 6 घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा। जैसे ही ईरान सीजफायर का पालन करेगा, अगले 12 घंटे में इजरायल भी इसमें शामिल हो जाएगा। 24 घंटे बाद औपचारिक तौर पर युद्ध को समाप्त माना जाएगा।”
12 दिनों तक चले सैन्य संघर्ष में क्या-क्या हुआ?
बता दें कि 13 जून की सुबह इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नामक सैन्य ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य था कि किसी भी हाल में इजरायल को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। इसके लिए इजरायल की ओर से ईराने के परमाणु ठिकानों पर हमले किए गए।
वहीं, ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी। रविवार सुबह सैन्य संघर्ष में अमेरिकी की भी एंट्री हो गई। अमेरिका ने ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के इसके बुरे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। सोमवार रात ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर 6 मिसाइलें दाग दी। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी हमला का बदला ले लिया।
हालांकि, अमेरिका ने इस हमले का जवाब नहीं दिया। वहीं, इस हमले के कुछ घंटों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया को बताया कि उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम करवा दिया है।