IPL2026: नवा रायपुर स्टेडियम में फिर गूंजेगा IPL का शोर, टीम के दो मैच कराने की तैयारी

Date:

IPL 2026: Nava Raipur Stadium to be back in action with IPL preparations underway for two matches

रायपुर: राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को करीब एक दशक बाद IPL के रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिल सकता है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने संभावित होम ग्राउंड के रूप में चुना है। इसके तहत टीम यहां दो मुकाबले आयोजित करने की तैयारी में है, जिससे लंबे समय बाद रायपुर के दर्शकों को IPL का लाइव मुकाबला देखने का अवसर मिल सकता है।

रायपुर में धोनी और रोहित 

सूत्रों के अनुसार, इन मैचों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रयास है कि मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ हों। यदि ऐसा होता है तो क्रिकेट प्रेमियों को एक ही मैदान पर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का मौका मिल सकता है।

स्टेडियम को किया जायेगा रेनोवेट

संभावित मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में सुविधाओं को उन्नत करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वीआईपी गैलरी को पहले से अधिक आधुनिक बनाने के साथ ही दर्शकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन को भी बदला जाएगा।इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की सीटों को अधिक आरामदायक और लग्जरी बनाने की योजना है। स्टेडियम की अपर गैलरी में लगी दो स्क्रीन हटाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिससे लगभग 1500 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जा सकेगीस्टेडियम के प्लेटिनम बॉक्स में भी बदलाव की योजना है। लगभग 700 दर्शकों की क्षमता वाले इस बॉक्स में लगे ग्लास को बदलकर इसे और आधुनिक बनाया जाएगा।

प्रैक्टिस के लिए अलग पिच

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों ने बताया कि टीमों की प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम के बाहर अलग से एक पिच भी तैयार की जाएगी। करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मैचों के आयोजन को लेकर फ्रेंचाइजी ने शहर के प्रमुख होटलों और अन्य सुविधाओं का भी सर्वे किया है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो राजधानी रायपुर में एक बार फिर IPL का रोमांच लौटने की संभावना बन रही है ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related