IPL 2025 : सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास … PL में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, सुरेश रैना को भी पछाड़ा

IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया। सूर्या ने आईपीएल इतिहास में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को पछाड़ा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने यह खास उपलब्धि लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान हासिल की। यह कारनामा सूर्या ने अपने 160 आईपीएल मैच की 145 पारी के दौरान हासिल किया। सूर्या ने मैच में 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर मुंबई की टीम की पारी में अहम योगदान दिया।
Suryakumar Yadav बने नंबर-1
दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav 4000 runs in IPL) ने लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 33 रन बनाते ही आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। सूर्या इस आकंड़े को पूरा करने वाले दुनिया के 17वें खिलाड़ी बने, जबकि आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले गेंद के हिसाब से सूर्यकुमार यादव सबसे तेज ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 2714 गेंद का सामना करते हुए आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए। उन्होंने इस दौरान सुरेश रैना को पछाड़ा, जिन्होंने 2881 गेंद का सामना करते हुए ये कारनामा किया था। आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में गेंद के हिसाब से एबी डिविलियर्स ने 2658 गेंद में हासिल किया था।
सूर्या ने 2714 गेंद में 4000 आईपीएल रन बनाते ही केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ये कारनामा 2820 गेंद का सामना करते हुए हासिल किया था। लखनऊ के खिलाफ मैच की बात करें मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 215/7 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें सूर्या के बल्ले से 28 गेंद पर 54 रन बने। उनके अलावा रयान ने 58 रन की पारी खेली।
सबसे तेज 4000 IPL Run (गेंद के हिसाब से)
2,658 गेंदें – एबी डिविलियर्स
2,658 गेंदें – क्रिस गेल
2,714 गेंदें- सूर्यकुमार यादव*
2,809 गेंदें – डेविड वार्नर
2,881 गेंदें- सुरेश रैना
आईपीएल में 4000 रन तक पहुंचने वाली सबसे कम पारियां
105- केएल राहुल
112 – क्रिस गेल
114 – डेविड वार्नर
121 – फाफ डु प्लेसिस
128-विराट कोहली
131 – एबी डिविलियर्स
140-सुरेश रैना
140 – गौतम गंभीर
141 – शिखर धवन
144 – अजिंक्य रहाणे
145 – सूर्यकुमार यादव
147 – रोहित शर्मा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा- 5698
सूर्यकुमार यादव- 3413
कीरोन पोलार्ड- 3412
अंबाती रायडू – 2416
सचिन तेंदुलकर – 2334