THEFT PAKISTAN CONNECTION : कवर्धा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड के पास मिला पाकिस्तान वीज़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

THEFT PAKISTAN CONNECTION : Inter-state vehicle theft gang busted in Kawardha, mastermind found to have Pakistan visa

कवर्धा, 27 अप्रैल 2025। THEFT PAKISTAN CONNECTION छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जमील खान के पास पाकिस्तान का वीज़ा और पासपोर्ट मिलने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी अब उसकी पाकिस्तान यात्राओं की गहन जांच में जुट गई हैं।

THEFT PAKISTAN CONNECTION जानकारी के मुताबिक, जमील खान के पास से मिले पासपोर्ट में पाकिस्तान के वीज़ा की पुष्टि हुई है, और वह तीन से चार बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में ट्रक, हाईवा, कार और मोटरसाइकिल जैसी गाड़ियों की चोरी कर, उनके नंबर प्लेट बदलकर उन्हें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में बेचता था।

THEFT PAKISTAN CONNECTION कवर्धा पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हाईवा वाहन, एक कार, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 41 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को एक हाईवा वाहन चोरी की घटना के बाद शुरू हुई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दस अलग-अलग टीमों का गठन किया था। तकनीकी निगरानी, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और ट्रैवल पैटर्न की बारीकी से जांच कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मास्टरमाइंड जमील खान के पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि के बाद अब खुफिया एजेंसियां उससे विस्तार से पूछताछ कर रही हैं। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि कहीं जमील खान किसी संदिग्ध गतिविधि या नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ था।

THEFT PAKISTAN CONNECTION पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक साधारण वाहन चोरी का मामला नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत मिलने के कारण इसकी जांच और भी गंभीरता से की जा रही है। आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़ी और भी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related