IPL 2022 : धवन ने फेस मास्क पहनकर की गेंदबाजी, फैंस हुए हैरान, आखिर क्यों ऐसा ?, देखें VIDEO

Date:

IPL 2022 : धवन ने फेस मास्क पहनकर की गेंदबाजी, फैंस हुए हैरान, आखिर क्यों ऐसा ?, देखें VIDEO

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए ऋषि धवन को भी खेलने का मौका मिला था।।खास बात यह कि धवन छह साल बाद आईपीएल में कोई मुकाबला खेलने उतरे।

मुकाबले में ऋषि धवन को फेस मास्क पहनकर गेंदबाजी करते हुए देखा गया, जिससे फैन्स हैरत में पड़ गए। इस पारदर्शी मास्क के चलते धवन का नाक एवं ऊपरी हिस्सा ढका हुआ था। धवन हाल ही में नाक इंजरी से उबरकर लौटे हैं, जिसके चलते उन्होंने गेंदबाजी के दौरान खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए मास्क पहना था। धवन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया।

https://twitter.com/Raj93465898/status/1518629436895432704?t=r_nCDjAy44w7Ei1iWR699A&s=19

55 लाख रुपए में बिके थे धवन –

आईपीएल 2022 की नीलामी में ऋषि धवन को पंजाब किंग्स ने 55 लाख रुपए में खरीदा था। ऑक्शन में धवन का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था उन्हें खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी बोली लगाई थी। धवन ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में हिमाचल प्रदेश की खिताबी जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरी थीं।

ऋषि धवन विजय हजारे ट्रॉफी के 2021-22 सीजन में 458 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं, आठ मैचों में 17 विकेट लेकर वह  सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। धवन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related