Indus Water Treaty: नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन कर युद्धविराम की पेशकश की थी। इसके बाद चर्चा होने लगी थी कि सिंधु जल संधि पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सीजफायर के बावजूद सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सीजफायर के लिए कोई भी शर्तें नहीं रखी गई हैं। सीजफायर की पेशकश पाकिस्तान ने ही की थी।
