मेघावी छात्र – छात्राओं ने रायपुर उत्तर का बढ़ाया मान – पुरन्दर मिश्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 7 मई को दोपहर 3:00 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया जिसमें उत्तर विधानसभा के छात्र-छात्राओं की सूची देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। रायपुर उत्तर विधानसभा सचमुच प्रतिभाओं की खान है, जिन्होंने हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12 से कु. रूचि कल्याणी, कृष्ण कुमार पंजवानी और कुमारी भूमिका देवांगन ने जो शानदार प्रतिशत प्राप्त किए हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रमाण है। विवेक कान्वेंट स्कूल स्टेशन रोड की कु. रूचि कल्याणी और आदर्श विद्यालय देवेन्द्र नगर के कृष्ण कुमार पंजवानी दोनों ने 96% प्रतिशत प्राप्त कर अपनी-अपनी संस्थाओं और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल फाफाडीह की कुमारी भूमिका देवांगन ने 95.8 प्रतिशत अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन विद्यार्थियों की सफलता निश्चित रूप से अन्य छात्र छात्राओ के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।

वहीं, हाई स्कूल कक्षा 10वीं में कुमारी के. बी साई संजना और कुमारी योगिता वर्मा ने भी अद्वितीय प्रदर्शन किया है। शिशु निकेतन स्कूल ॅत्ै कॉलोनी की कुमारी के. बी साई संजना ने 98.33ः% प्रतिशत प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे रायपुर जिले में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त किए हैं, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल फाफाडीह की कुमारी योगिता वर्मा ने भी 97.83% प्रतिशत प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि रायपुर उत्तर विधानसभा के इन पांचों छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक गौरवपुर्ण उदाहरण है।

मैं इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देता हूँ। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सच्ची लगन और मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, मैं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देना चाहता हूँ, जिनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने इन विद्यार्थियों नें सफलता की इस ऊंचाईयों प्राप्त किया।

 

*

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related