Indigo Flights Cancel: इंडिगो की उड़ानें फिर प्रभावित, आधी रात से सुबह तक 32 फ्लाइट्स रद्द

Date:

Indigo Flights Cancel: नई दिल्ली। इंडिगो की कई उड़ानें एक बार फिर बाधित हो गईं हैं। एयरलाइन की फ्लाइट्स या तो देरी से उड़ान भर रही हैं, या फिर इन्हें रद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज (5 दिसंबर) रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच इंडिगो ने 32 फ्लाइट्स रद की हैं। इनमें 16 फ्लाइट्स आने वाली थीं और 16 को उड़ान भरना था। इसके अलावा नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया है।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
इंडिगो की फ्लाइट में देरी और रद होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इंडिगो की 4 फ्लाइट्स रद कर दी गईं हैं और 6 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं।

400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
आज इंडिगो ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है। सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर 220 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद की जा चुकी हैं। इसके अलावा हैदराबाद एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। उड़ान में देरी के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्री बिना खाना-पीना के घंटों से एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। इससे यात्रियों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।

अब तक 1000 के लगभग फ्लाइट रद
इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार चौथे दिन कैंसिल हो रही हैं। यह सिलसिला मंगलवार से ही जारी है। इंडिगो अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 के आसपास फ्लाइट्स रद कर चुका है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ानों को लेकर एडवाइजरी जारी की थी, जिससे सबसे बड़ा झटका इंडिगो एयरलाइंस को लगा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यह उनकी धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास 

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित...

रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत हुईं शामिल

रायपुर 24 जनवरी 2026/* रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे...

रायपुर: नालंदा परिसर फेस-2 का भूमिपूजन, 1017 सीटर भवन बनेगा

रायपुर- आज राजधानी शहर रायपुर में नागरिको को नालंदा...