INDIAN STOCK MARKET CRASH : भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट …

Date:

INDIAN STOCK MARKET CRASH : Indian stock market fell drastically…

मुंबई, 24 जुलाई 2025. भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पहले भारतीय शेयर बाजार में बड़ा गिरावट का दौर देखने को मिला। सेंसेक्स 650 अंक गिरकर 82067 पर और निफ्टी 180 अंक गिरकर 25000 के नीचे कारोबार करता नजर आया।

बाजार की इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, आईटी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में दबाव और भारत-यूके FTA पर सस्पेंस को माना जा रहा है।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

Tech Mahindra, Coforge, Persistent Systems, HDFC Bank, ICICI, SBI, और Axis Bank जैसे दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। आईटी सेक्टर में खराब नतीजों के चलते Coforge के शेयर 9% और Persistent के शेयर 7% टूटे। वहीं, बैंकिंग शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा।

IEX में 26% की भारी गिरावट

IEX (Indian Energy Exchange) के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) द्वारा मार्केट कंपलिंग मॉडल लागू करने के फैसले के बाद IEX के बिजनेस मॉडल पर असर पड़ा, जिससे इसके शेयर में 26% तक गिरावट देखी गई।

अन्य बड़ी गिरावट वाले शेयर

रिलायंस पावर: 5%

महानगर गैस: 5%

नेस्ले इंडिया: 4%

ट्रेंट: 3.30%

सिर्फ ये शेयर टिके

BSE Sensex के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ Zomato, Tata Motors, Tata Steel, Titan और Sun Pharma ही हरे निशान में रहे, बाकी सभी में गिरावट दर्ज की गई।

FTA पर अनिश्चितता बना कारण

भारत और यूके के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अधिकारिक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, जिससे निवेशकों में बेचैनी और अनिश्चितता बढ़ गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...