INDIA US TRADE TAX RELIEF : भारत पर 18% टैरिफ कब से लागू होगा?

Date:

INDIA US TRADE TAX RELIEF : When will the 18% tariff be applicable on India?

नई दिल्ली। भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी टैक्स को खत्म कर दिया है। व्हाइट हाउस के आदेश के अनुसार, अब सिर्फ सामान्य 18% आयात ड्यूटी ही लगेगी। यह नियम 7 फरवरी 2026 सुबह 10:30 बजे से लागू होगा।

इसका मतलब, इस तारीख के बाद अमेरिका में आने वाले भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25% टैक्स नहीं लगेगा। पहले से पहुंच चुकी या रास्ते में चल रही खेपों के लिए भी राहत दी गई है। अमेरिकी कस्टम्स ने जो टैक्स वसूला था, वह रिफंड हो सकता है। इसके लिए कस्टम्स की तय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क का स्वागत किया और कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया’, किसानों, उद्यमियों, स्टार्टअप, महिलाओं और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह फैसला भारत-अमेरिका व्यापार को मजबूत करेगा और निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में राहत देगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related