India-US Trade Deal डन! ट्रंप ने मोदी से बात के बाद भारत पर टैरिफ घटाकर किया 18%

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

India-US trade deal done! Trump reduces tariffs on India to 18% after talks with Modi

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे वक्त से अटकी ट्रेड डील अब लगभग फाइनल हो गई है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद खुद इस बड़े फैसले का ऐलान किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत पर लगने वाला अमेरिकी टैरिफ अब 25% नहीं बल्कि 18% होगा।

ट्रंप ने PM मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि दोस्ती और सम्मान के चलते भारत के अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से ट्रेड डील पर सहमति बनी है। इसके बदले भारत भी अमेरिकी उत्पादों पर अपने टैरिफ घटाने और आगे चलकर शून्य करने की दिशा में काम करेगा।

हालांकि टैरिफ को लेकर भारत में असमंजस इसलिए था क्योंकि बीते साल रूस से तेल खरीद के आरोपों के बाद अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया था। अब इस पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्थिति साफ करते हुए कहा है कि भारत पर फाइनल अमेरिकी टैरिफ 18% ही रहेगा, हालांकि पेपरवर्क और तकनीकी प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

टैरिफ कट के साथ रूसी तेल का मुद्दा भी डील का अहम हिस्सा रहा। ट्रंप ने दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीद कम करेगा और इसके बदले अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से ज्यादा तेल-गैस खरीदेगा। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत भारत आने वाले समय में अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा की ऊर्जा, तकनीक, कृषि और अन्य उत्पाद खरीदेगा।

ट्रंप की पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटने से दोनों देशों के बीच व्यापार को नई मजबूती मिलेगी और इससे वैश्विक शांति व समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related