Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL : पाकिस्तान से टकराव की आहट! गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की ड्रिल, अरब सागर में नौसेना भी अलर्ट ..

INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL : Sign of clash with Pakistan! Rafale-Sukhoi drill on Ganga Expressway, Navy also on alert in Arabian Sea..

नई दिल्ली, 2 मई 2025। INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों को तेज़ कर दिया है। देशभर में हाई अलर्ट है और अब वायुसेना तथा नौसेना भी पूरी ताकत से अभ्यास में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ दिन-रात लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL यह अभूतपूर्व ड्रिल भारत की रणनीतिक तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। वायुसेना की यह कार्रवाई किसी भी आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे को एयरस्ट्रिप की तरह उपयोग करने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है।

गृह मंत्री का सख्त संदेश –

गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “पहलगाम हमले का बदला लिया जाएगा – वो भी चुन-चुन कर। आतंक फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।”

नौसेना भी हुई मुस्तैद –

INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL उधर, भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर में अपने युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ युद्ध अभ्यास तेज कर दिया है। समुद्री सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक संचालन किए जा रहे हैं।

रणनीतिक संदेश –

INDIA PAKISTAN AIR FORCE DRILL सैन्य गतिविधियों की इस तेज़ रफ्तार से यह संकेत मिल रहा है कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अभ्यास केवल अभ्यास नहीं, बल्कि एक चेतावनी है – चाहे वो सीमा पार हो या समुद्र की लहरों में छिपा खतरा।

 

 

Share This: