INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS : 2026 की जनगणना में पूछे जाएंगे 30 सवाल – जानिए कौन-कौन से सवाल तय करेंगे आपका भविष्य, पहचान और राजनीतिक भागीदारी!

Date:

INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS : 30 questions will be asked in the 2026 census – Know which questions will decide your future, identity and political participation!

नई दिल्ली, 2 मई 2025। INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS भारत सरकार ने 2026 में राष्ट्रीय जनगणना कराने की औपचारिक तैयारी पूरी कर ली है। यह जनगणना एक वर्ष की अवधि में पूरी होगी और उसी साल इसके आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। यह जनगणना 2021 में प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण इसमें और देरी हुई। अब केंद्र सरकार ने इस दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं।

यह जनगणना इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके आधार पर ही लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन (Delimitation) होना है। देश में पिछले 50 वर्षों से लोकसभा सीटों का परिसीमन स्थगित है। 2029 में न केवल सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि महिला आरक्षण भी लागू किया जाएगा।

30 सवालों के जरिए तय होगा सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक खाका –

INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS इस बार जनगणना में 30 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि पिछली बार यानी 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे। नए सवालों में सबसे अहम बात यह है कि लोगों से उनके “संप्रदाय” के बारे में भी पूछा जाएगा।

हालांकि जातिगत जनगणना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक संप्रदाय को शामिल करना एक रणनीतिक तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध, सतनामी, लिंगायत, और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक समूहों को लेकर जानकारी एकत्रित करना नीति निर्माण और राजनीतिक समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।

जनगणना में पूछे जाएंगे ये प्रमुख सवाल –

व्यक्ति का नाम

परिवार के मुखिया से संबंध

लिंग

जन्मतिथि और आयु

वैवाहिक स्थिति

शादी के समय उम्र

धर्म

संप्रदाय

अनुसूचित जाति / जनजाति

दिव्यांगता की स्थिति

मातृभाषा

अन्य भाषाओं का ज्ञान

साक्षरता

शैक्षणिक स्थिति

उच्चतम शिक्षा

बीते वर्ष का रोजगार

रोजगार की प्रकृति

उद्योग या सेवा क्षेत्र

वर्कर्स की श्रेणी

गैर-आर्थिक गतिविधियाँ

रोजगार की चाह

काम पर जाने का माध्यम (दूरी और ट्रैवल मोड)

जन्मस्थान (भारत या विदेश)

क्या पलायन किया गया?

पलायन का कारण

संतान संख्या

जीवित संतान

बीते वर्ष में जन्म लेने वाले बच्चे

वर्तमान स्थान पर कितने वर्षों से रह रहे हैं

पलायन से पूर्व का स्थान

सरकार की तैयारी और उद्देश्य –

INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS सरकार का उद्देश्य इस जनगणना के जरिए समाज की सटीक सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक तस्वीर सामने लाना है, जिससे नीतियों का प्रभावी निर्माण हो सके और भविष्य के राजनीतिक परिसीमन में संतुलन बनाया जा सके।

INDIA CENSUS 2026 QUESTIONS अब देखना यह है कि क्या इस जनगणना के जरिए देश को न केवल जनसंख्या का नया आंकड़ा मिलेगा, बल्कि राजनीतिक संतुलन और सामाजिक न्याय की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...