India-Bhutan Deal News: Two Key Agreements Signed Between India and Bhutan
India- Bhutan Deal News: भारत और भूटान ने द्विपक्षीय बिजली व्यापार को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौते ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं।
ये समझौते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के बीच थिम्फू में हुई बैठक के दौरान साइन किए गए।
समझौतों में 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ प्रोटोकॉल को शामिल किया गया है।
इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 11 नवंबर 2025 को संयुक्त रूप से किया था। इससे भारत को पहले ही अतिरिक्त बिजली निर्यात शुरू हो चुका है।
दूसरा समझौता रिएक्टिव पावर एक्सचेंज के लिए तकनीकी ढांचा तैयार करता है। इससे ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी, बिजली आदान-प्रदान की दक्षता सुधरेगी और सीमा पार बिजली व्यापार अधिक सुगम होगा।

