CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 24 आईएएस ऑफिसर की लगी चुनाव ड्यूटी

Date:

CG BREAKING : 24 IAS officers of Chhattisgarh assigned election duty

रायपुर। देश में चुनावी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। Election Commission of India ने 5 बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

इस बार पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होंगे। यानी देश के कई अहम राज्यों में सियासी घमासान देखने को मिलेगा।

General- Bye Election, 2026-Appointment of Observers

सिर्फ यही नहीं, आयोग ने 6 राज्यों की 8 खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है। ये सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई थीं।

उपचुनाव दो चरणों में होंगे 9 अप्रैल को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि 23 अप्रैल को महाराष्ट्र और गुजरात की सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

इधर, चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए आईएएस और आईपीएस अफसरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ के 24 अफसरों को भी इस जिम्मेदारी में शामिल किया गया है।

अब साफ है देश में चुनावी जंग शुरू हो चुकी है और हर राज्य में सियासी हलचल तेज होने वाली है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related