कृषि भूमि में उद्योग लगाने एवं किसानों के बांध से उद्योग को पानी देने के विरोध में 25 फरवरी से किसानों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना

Date:

 

रायपुर । खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह क्षेत्र के कृषि भूमि में करणी कृपा प्लॉट लगने के विरोध में आज 16 गांव के किसानों ने निर्णय लिया है कि जब तक कृषि भूमि पर प्रस्तावित करणी कृपा प्लांट को लगाने की योजना निरस्त नहीं होगा तब तक 25 फरवरी से लेकर अनिश्चितकालीन तक खैरझिटी में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।यह निर्णय आज कृषि उपज मंडी महासमुंद में आयोजित बैठक में लिया गया।बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने किया।बैठक को राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता दाऊ जी.पी. चंद्राकर,अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद,वेगेन्द्र सोनवेर,छन्नू साहू,श्रीधर चंद्राकर,अलखराम साहू, परसराम ध्रुव,बृजबिहारी साहू आदि ने संबोधित किया।संबोधन के बाद खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह,कुकराडीह के कृषि भूमि में लगने वाले करणी कृपा प्लांट के विरोध में संचालन समिति का गठन किया गया।जिनका नाम सर्वश्री नंदकिशोर यादव, जीवनलाल साहू(सरपंच), चैनुराम साहू,नंदलाल सिन्हा,तरेंद्र यादव( उप सरपंच) अमजद खान, लखन जलक्षत्री, बिसरू सिन्हा,वेदराम यादव, डेविड चंद्राकर,उदेराम चंद्राकर,लक्ष्मण यादव, झाड़ूराम साहू,जनकू साहू, घनश्याम पटेल,तोषन लाल पटेल शामिल हैं। प्रतिदिन अलग अलग गांव के लोग धरना का नेतृत्व करेंगे।अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद एवं जिला प्रभारी अलखराम साहू को नियुक्त किया गया है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related