यूपी घोषणा पत्र में छग माडल का समावेश,सीएम बघेल ने खुशी जाहिर की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य आब्जर्वर हैं पार्टी की ओर से आज जारी घोषणा पत्र पर कहा कि उन्हे खुशी है कि यूपी उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ माडल का जिक्र हुआ है और छग की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू का संकल्प लिया है।
लखनऊ में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र-
यूपी में पार्टी के  घोषणा पत्र में पूरी तरह छग माडल की झलक दिखाई पड़ रही है। मुख्य रूप से किसानों की कर्जमाफी,धान गेंहू व गन्ना की खरीद मूल्य,बिजली बिल,गोधन न्याय योजना को प्रमुखता से शामिल किया है।
प्रियंका वाड्रा के मुताबिक, यूपी में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। वहीं बिजली के बिल आधे कर दिए जाएंगे। घोषणा-पत्र में महिलाओं और छोटे कारोबारियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घोषणापत्र को जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी किसी भी बीमारी के लिए 10 लाख मुक्त उपचार सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उसकी सरकार चुने जाने पर उत्तर प्रदेश में 20 लाख रोजगार सुनिश्चित करेगी।प्रियंका गांधी के मुताबिक, भाजपा के अनुसार 12 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। हम इन नौकरियों को भरेंगे और 8 लाख और नौकरियां पैदा करेंगे। इनमें से 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इसकी सरकार अगर चुनी गई है, तो गेहूं और धान को 2,500 रुपये और गन्ना 400 रुपये पर खरीद लेंगे। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कोविड -19 महामारी के दौरान जमा किए गए बकाया को मंजूरी दे दी जाएगी। इसके अलावा, महामारी के वित्तीय संघर्ष का सामना करने वाले परिवारों को अपने पैरों पर वापस जाने के लिए 25,000 रुपये दिए जाने दिए जाएंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणा पत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।
मृतक कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट सुविधा से युक्त पुस्तकालय बनेंगे। 10 वीं और 12 वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी मिलेगी। गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण। सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन.आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा.स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को 5000 मानदेय दिया जाएगा..।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related