पति की अनुपस्थिति में पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, और प्रेमी ने दी मौत, निर्वस्त्र अवस्था में शव आंगन में छोड़ा

Date:

कोरबा: पति की अनुपस्थिति में पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों ने मिल कर शराब पीया। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। आधी रात को प्रेमी ने प्रेमिका की पीट पीट कर हत्या कर दी और निर्वस्त्र अवस्था में शव को घसीटते हुए घर से बाहर ले आया। फिर एक ग्रामीण के घर के आंगन में शव को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अचानक रात तीन बजे वह उठा और फिर दरवाजा खोल कर अंदर जा घुसा और प्रेमिका को नींद से जगा कर उसके साथ विवाद करने लगा। आवेश में आकर उसने उसे बुरी तरह पीटा और फावड़ा से उस पर दो- तीन वार कर दिया। पीटने के दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए। मौत हो जाने के बाद प्रेमिका की लाश को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल लिया और रामसिंह के घर के सामने ले जाकर छोड़ दिया। फिर चीखते हुए बोलने लगा कि कोई उसके पास आया तो वह उसकी भी हत्या कर देगा।

घटना रामपुर धमधमापारा का है। यहां रहने वाला एक ग्रामीण नौ सितंबर को दोपहर करीब दो बजे एक रिश्तेदार के घर कटघोरा से लगे ग्राम लख्मी चला गया था। उसकी पत्नी व तीन बच्चे घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पत्नी का प्रेम संबंध गांव के ही युवक समारू 19 वर्ष के साथ था। उसने पति के अनुपस्थिति में रात को समारू को घर बुला लिया। दोनों ने शराब का piya। इस बीच दोनों के बीच विवाद होने लगा। नाराज होकर समारू घर के बाहर आंगन में खाट लगा कर सो गया और बाहर से दरवाजा का कुंदा लगा दिया।

कुछ लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। सिर में कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उपसरपंच को घटना की जानकारी दी गई और उसके बाद मृृतका के पति को इसे अवगत कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पसान पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और वैधानिक प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा। आरोपित समारू को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद तीनों बच्चों को आरोपित समारू ने मकान का ताला बाहर से लगा कर कैद कर लिया था। मृतका का पति सूचना मिलने पर सुबह घर पहुंचा, तब उसकी उपस्थिति में ग्रामीणों ने ताला तोड़ा और बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़ा जब्त करने की कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कटघोरा उपजेल भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related