हिमाचल की चुनावी सभा में सीएम भूपेश ने पूछा – भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होता है पेपर लीक

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, आखिर भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक क्यों हो जाता है, परीक्षाएं रद्द क्यों हो जाती हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने यह बात गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में कही है। वे वहां कांग्रेस की जन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा जो कहती है ठीक उसका उल्टा करती है। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली भाजपा ने नो रैंक, नो पेंशन कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाया है। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार और मनरेगा के माध्यम से रोजगार का अधिकार दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। किसानों की ऋण माफी की, केंद्र के अड़ंगे के बावजूद किसानों से 2640 रुपये क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार जीएसटी के नाम पर जनता की जेब खाली कर शोषण कर रही है। विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई से राहत के लिए भाजपा के पास कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वे चुनाव के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा गाय के नाेम पर दंगा करा सकती है, वोट मांग सकती है पर गाय की सेवा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा हमने छत्तीसगढ़ में गोबर और गौमूत्र की खरीदी शुरू की है। कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन लागू किया, हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनी तो यहां भी पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

केरल से दिल्ली होकर हिमाचल पहुंचे हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह रायपुर से केरल के लिए रवाना हुए थे। केरल के मल्लपुरम में वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ कुछ किलोमीटर पदयात्रा और बातचीत के बाद मुख्यमंत्री शाम को दिल्ली लौटे। सुबह दिल्ली से वे हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां सुजानपुर में कांग्रेस ने जन संकल्प रैली आयोजित की है। मुख्यमंत्री शाम तक रायपुर लौटने वाले हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : 69 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG TRANSFER BREAKING: 69 policemen transferred रायपुर। कोरिया जिले में...

BREAKING : स्पीकर पर कांग्रेस का अविश्वास

BREAKING: Congress expresses no confidence in Speaker नई दिल्ली। लोकसभा...