बटईकेला गांव में खजूर के फलों व सरई पत्तों की बनी माला और छिन्द पत्ते से बने परम्परागत गुलदस्ते से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

Date:

0 छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुरू किया भेंट मुलाकात
रायपुर
। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला पहुंचे । इस दौरान खजूर के फलों व सरई पत्तों की बनी माला और छिन्द पत्ते से बने परम्परागत गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत हुआ। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री  बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बटईकेला ग्राम में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के ग्रामीणजऩो से शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी लेने से पहले सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद स्थानीय लोगों से योजनाओं की जानकारी लेनी शुरू की। काँसाबेल के महिला समूह द्वारा हथकरघे पर बना अंगवस्त्र भी भेंट किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related