ICC Rankings: सूर्या से आईसीसी रैंकिंग्स में छिना नंबर-1 का ताज, यशस्वी ने मारी उछाल, जाने ताजा रैंकिंग्स

Date:

ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव, जिनके श्रीलंका दौरे पर टी20 में कप्तान बनने की खबर लगभग पक्की नजर आ रही है. हालांकि, बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर अभी ऐलान नहीं किया है. लेकिन ऐसी खुशखबरी मिलते ही सूर्या को आईसीसी रैंकिंग्स में बैड न्यूज मिली, उनके पास से नंबर-1 का ताज छिन गया है. कई महीनों तक सूर्या टी20 की आईसीसी रैंकिंग्स में टॉप पर थे. लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ट्रेविस हेड ने स्काई से यह ताज छीन लिया है. ट्रेविस हेड टी20 की आईसीसी रैंकिंग्स में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं.

यशस्वी जायसवाल को 4 स्थान का जंप

ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल ने चार स्थान का जंप लिया है. उनकी रेटिंग अब 743 की हो गई है. वे नंबर 6 पर काबिज हो गए हैं. उनसे ऊपर पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके पास 746 रेटिंग है. रिजवान से ऊपर यानी चौथे नंबर पर बाबर आजम का नाम है, जिनके पास 755 की रेटिंग है. ताजा रैंकिंग में बाबर और रिजवान की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

  • ट्रेविस हेड आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज
  • टी20 की लेटेस्ट रैंकिंग में ट्रेविस हेड अभी भी नंबर 1 पर काबिज हैं. उनके पास 844 की रेटिंग है
  • सूर्यकुमार यादव 797 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
  • सूर्या के साथ संयुक्त रूप से इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं, जिनके पास 797 रेटिंग है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related