प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, आज भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 3 दिनों में प्रदेश भर में अब तक 52.8 मिमी बारिश हुई है। सुकमा जिले में सर्वधिक 981.6 मिमी बारिश, जो कि 86 फीसदी अधिक है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। वहीं 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। आज भी प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अधिकाशं जिलों में हल्की बारिश की संभावना ।

प्रदेश में अब 542.6 मिमी औसत बारिश दर्ज

राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 399.2 मिमी, सूरजपुर में 587 मिमी, बलरामपुर में 487.1 मिमी, जशपुर में 502 मिमी, कोरिया में 492.1 मिमी, रायपुर में 489.1 मिमी, बलौदाबाजार में 608 मिमी, गरियाबंद में 483.3 मिमी, महासमुंद में 469.3 मिमी, धमतरी में 461.2 मिमी, बिलासपुर में 631.7 मिमी, मुंगेली में 592.1 मिमी, रायगढ़ में 489.7 मिमी, जांजगीर चांपा में 606.4 मिमी, कोरबा में 830.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 603.7 मिमी, दुर्ग में 495.2 मिमी, कबीरधाम में 483.5 मिमी, राजनांदगांव में 412.6 मिमी, बेमेतरा में 700.5 मिमी, बस्तर में 424 मिमी, कोण्डागांव में 519.7 मिमी, कांकेर में 456.1 मिमी, नारायणपुर में 622.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 486.4 और बीजापुर में 613.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...