Trending Nowशहर एवं राज्य

UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR : छत्तीसगढ़ में 35 लाख से अधिक उत्कल समुदाय, 1 अप्रैल को उत्साह से मनाएंगे उत्कल दिवस – पुरंदर मिश्रा

UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR : More than 35 lakh Utkal community in Chhattisgarh will celebrate Utkal Day with enthusiasm on April 1 – Purandar Mishra

रायपुर, 29 मार्च 2025। UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR राजधानी रायपुर के मधुसूदन चौक में आगामी 1 अप्रैल को उत्कल दिवस के अवसर पर उत्कल गौरव डॉ. मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतिलाल साहू, सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।

उत्कल दिवस का ऐतिहासिक महत्व

UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR विधायक पुरंदर मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा प्रांत को बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता मिली। उस समय छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भू-भाग उड़ीसा से पृथक हो गया।

उन्होंने बताया कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में उड़िया समुदाय की जनसंख्या 35 लाख से भी अधिक है, जो राज्य की सबसे बड़ी ओबीसी जाति साहू समुदाय (30,05,661) से भी ज्यादा है। इसलिए इस समाज की राजनीतिक महत्ता को स्थापित करने की आवश्यकता थी।

1994 में पहली बार मनाया गया उत्कल दिवस

UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 1994 में उत्कल दिवस मनाया गया था। उस समय वह आयकर विभाग में प्रैक्टिस कर रहे थे और उन्होंने उड़िया समाज को एकजुट करने का प्रयास किया। वर्षों की मेहनत के बाद आज वह इसी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी उत्तर विधानसभा से विधायक बने हैं।

उन्होंने कहा कि उत्कल दिवस, जिसे ओडिशा दिवस के नाम से भी जाना जाता है, ओडिशा की संस्कृति, कला, साहित्य और इतिहास का जश्न मनाने का अवसर है। यह दिन ओडिशा के लोगों की एकता और गौरव को मजबूत करता है और स्वतंत्र राज्य के लिए किए गए संघर्ष की याद दिलाता है।

छत्तीसगढ़ में उत्कल समाज की बढ़ती भूमिका

UTKAL DIWAS CELEBRATION IN RAIPUR छत्तीसगढ़ में उड़िया समाज लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रहा है। इस समाज की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए उत्कल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण भी शामिल होंगे।

– कार्यक्रम स्थल: मधुसूदन चौक, रायपुर
– तिथि: 1 अप्रैल 2025
– समय: प्रातः 10:00 बजे

 

 

holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: