CG BREAKING : Another posting amendment in the education department, change in posting of 20 teachers in the fifth phase
रायपुर। CG BREAKING शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में फंस गया है, इस बार सीधी भर्ती 2023 के तहत सहायक शिक्षकों की पांचवें चरण की पोस्टिंग में संशोधन किया गया है। पहले ही विवादों में घिर चुका शिक्षा विभाग अब एक बार फिर वही गलतियाँ दोहरा रहा है।

CG BREAKING इस संबंध में डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित शिक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त कर नया पदस्थापना सौंपा जाए। कुल मिलाकर 20 शिक्षकों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है और उन्हें पहले से आवंटित स्कूलों से हटा कर नए स्कूलों में पदस्थ किया गया है।
CG BREAKING यह कदम एक बार फिर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार पोस्टिंग में बदलाव और संशोधन किए जा चुके हैं, जिससे शिक्षक समुदाय में असंतोष फैल चुका है।

