DURG CHILD RAPE-MURDER : 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, DNA टेस्ट में आरोपी का चला पता …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG CHILD RAPE-MURDER : Big revelation in the case of rape and murder of a 6-year-old girl, the accused was identified in the DNA test…

रायपुर। DURG CHILD RAPE-MURDER दुर्ग जिले में रामनवमी के दिन एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के चाचा सोमेश यादव को गिरफ्तार किया है। अब DNA टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्ची के शरीर से लिए गए सैंपल आरोपी के DNA से मैच हो गए हैं।

क्या है मामला?

DURG CHILD RAPE-MURDER मोहन नगर के ओम नगर में रामनवमी के दिन 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और बाद में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर एक कार के अंदर से गंभीर हालत में मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

DURG CHILD RAPE-MURDER पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि दुष्कर्म की वजह से बच्ची को अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि बच्ची के साथ क्रूरता की गई थी।

DNA टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि

DNA टेस्ट रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्ची के शरीर से लिए गए सैंपल आरोपी सोमेश यादव के DNA से मैच हो गए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को संदेही बनाया था और उनके डीएनए टेस्ट लिए थे, लेकिन आरोपी का डीएनए ही बच्ची के डीएनए से मैच हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई

DURG CHILD RAPE-MURDER पुलिस ने आरोपी सोमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए हैं और उसे सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related