WAQF LAW PROTEST : वक्फ कानून के विरोध में बंगाल जल उठा, मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में लगाई आग

Date:

WAQF LAW PROTEST : Bengal erupted in protest against Waqf law, violent protests in Murshidabad, stones pelted on police, vehicles set on fire

मुर्शिदाबाद/कोलकाता। WAQF LAW PROTEST  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। भारी भीड़ ने सड़क पर उतरकर नए वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन जैसे ही भीड़ ने सड़क जाम करने की कोशिश की, पुलिस से टकराव शुरू हो गया।

WAQF LAW PROTEST  स्थिति इस कदर बिगड़ी कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारियों की मांग –

WAQF LAW PROTEST  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नया वक्फ अधिनियम वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया –

भाजपा नेता अमित मालवीय ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “बंगाल फिर आग की लपटों में है। ममता बनर्जी राज्य पर नियंत्रण खो चुकी हैं, अब सिर्फ वोटों की आस में गिड़गिड़ा रही हैं।”

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती –

WAQF LAW PROTEST  वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में असंतोष है। अब तक सुप्रीम कोर्ट में इस कानून के खिलाफ छह याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं, जिनमें इसकी संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है, लेकिन अब तक कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

नई व्यवस्था क्या है?

WAQF LAW PROTEST  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 अब ‘उम्मीद अधिनियम’ (UMMEED Act, 1995) बन गया है। सरकार का दावा है कि इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी, जबकि विरोध करने वाले इसे धार्मिक अधिकारों में दखल बता रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related