Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

WAQF AMENDMENT BILL : आज पेश होने वाले वक्फ संशोधन विधेयक पर घमासान! जानिए क्या हैं अहम बदलाव ?

WAQF AMENDMENT BILL : There is a ruckus on the Waqf Amendment Bill to be presented today! Know what are the important changes?

नई दिल्ली, 02 अप्रैल। WAQF AMENDMENT BILL केंद्र सरकार 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पेश करने जा रही है। इस विधेयक के जरिए वक्फ कानून, 1995 में कई अहम बदलाव किए जाएंगे, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

WAQF AMENDMENT BILL संशोधन को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में छह महीने की गहन चर्चा हुई, जिसमें 572 संशोधन प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन सिर्फ 14 को ही मंजूरी दी गई। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामा भी देखने को मिला।

क्या हैं अहम बदलाव? –

अब हर कोई अपनी संपत्ति ‘वक्फ’ नहीं कर सकेगा, केवल कानूनी प्रक्रिया से ही संपत्ति वक्फ की जा सकेगी।

वक्फ बोर्डों में पहली बार गैर-मुस्लिम और महिला सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

विवादित वक्फ संपत्तियों की जांच का अधिकार राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी को दिया जाएगा।

सभी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण केंद्रीय डेटाबेस में अनिवार्य किया जाएगा।

वक्फ न्यायाधिकरण का फैसला अब अंतिम नहीं होगा, उच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकेगी।

विपक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति –

WAQF AMENDMENT BILL विपक्षी दलों का कहना है कि यह विधेयक सरकार को वक्फ संपत्तियों और मुस्लिम धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का अधिकार देगा। असदुद्दीन ओवैसी समेत कई विपक्षी नेताओं ने इसे ‘असंवैधानिक’ करार दिया है।

WAQF AMENDMENT BILL सरकार का दावा है कि यह संशोधन पारदर्शिता बढ़ाने और वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जरूरी है। अब 2 अप्रैल को लोकसभा में इस विधेयक को पेश किए जाने के बाद बहस और टकराव और तेज होने की संभावना है।

 

 

Share This: