Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

NYAY YATRA COORDINATOR LIST : न्याय पदयात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, विधानसभा स्तर पर 23 कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त

NYAY YATRA COORDINATOR LIST : Congress’ preparations for Nyay Padyatra complete, 23 program in-charges appointed at assembly level

रायपुर, 14 अप्रैल 2025। NYAY YATRA COORDINATOR LIST छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक आयोजित होने वाली चार दिवसीय न्याय पदयात्रा के सफल संचालन हेतु विधानसभा क्षेत्रवार कुल 23 कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी इस आदेश के तहत दुर्ग-रायपुर परिक्षेत्र की विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है।

NYAY YATRA COORDINATOR LIST पदयात्रा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित क्षेत्र में बैठक आयोजित कर कांग्रेसजनों को ज़िम्मेदारी सौंपते हुए न्याय यात्रा को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

NYAY YATRA COORDINATOR LIST इस आदेश पर प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गेंदा के हस्ताक्षर हैं। सभी नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाएं और पार्टी के निर्देशों का पालन करें।

प्रमुख नियुक्तियाँ –

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में बलौदाबाजार से लेकर अभनपुर तक कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत भिलाई, दुर्ग, बेमेतरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत भी प्रभारी तय किए गए हैं।

NYAY YATRA COORDINATOR LIST इस न्याय पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना और कांग्रेस की न्याय योजनाओं को बताना है।

 

 

advt-april2025-001
holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: