NAXALITE SURRENDER SUKMA : सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, 26 लाख के इनामी थे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXALITE SURRENDER SUKMA : 9 rewarded Naxalites surrender in Sukma, including those with rewards of 26 lakhs

सुकमा। NAXALITE SURRENDER SUKMAछत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 6 महिला नक्सली और बटालियन का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली

सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश और ऑपरेशन से नक्सलियों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी कारण वे मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

सुरक्षा बलों की रणनीति रंग लाई

पुलिस और CRPF के साझा अभियान में लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में दबाव बनाया जा रहा है। जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हो रहे हैं।

आगे क्या?

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली सरेंडर कर सकते हैं। प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने की योजना बनाई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related