MAHADEV SATTA APP CASE : CBI ने ASP अभिषेक माहेश्वरी का बंगला किया सील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV SATTA APP CASE : CBI seals bungalow of ASP Abhishek Maheshwari

रायपुर, 26 मार्च 2025। MAHADEV SATTA APP CASE  महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई जारी है। मंगलवार सुबह CBI की टीम ने ASP अभिषेक माहेश्वरी के आवास पर छापा मारा, लेकिन जब टीम वहां पहुंची, तो घर में कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद CBI ने बंगले को सील कर दिया।

बंगले पर CBI की कार्रवाई क्यों?

MAHADEV SATTA APP CASE सूत्रों के मुताबिक, महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लेनदेन और कथित संलिप्तता को लेकर CBI अभिषेक माहेश्वरी से पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन घर पर किसी के न मिलने के कारण CBI ने उसे सील कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि CBI दोबारा कार्रवाई कर सकती है।

CBI की कार्रवाई के दायरे में कई बड़े नाम

MAHADEV SATTA APP CASE  इससे पहले CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके करीबियों, IAS और IPS अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। इन नामों में पूर्व IAS अनिल टूटेजा, IPS अभिषेक पल्लव, पूर्व रायपुर IG आनंद छाबड़ा, IPS आरिफ शेख, ASP संजय ध्रुव, पूर्व SSP प्रशांत अग्रवाल, OSD मनीष बंछोर और सौम्या चौरसिया जैसे अधिकारी शामिल हैं।

कांग्रेस ने की CBI की कार्रवाई की निंदा

CBI और ED की इन कार्रवाइयों पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि “CBI को महादेव सट्टा ऐप के असली आरोपियों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।”

MAHADEV SATTA APP CASE  आगे क्या?

ASP अभिषेक माहेश्वरी का बंगला सील होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि CBI उनसे कब और कहां पूछताछ करेगी। साथ ही इस मामले में और कितने बड़े नामों का खुलासा होगा, इस पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related