BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE : सेक्स सीडी कांड में फिर फंसे भूपेश बघेल? CBI कोर्ट में 4 आरोपियों पर आरोप तय ..

Date:

BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE : Bhupesh Baghel trapped again in sex CD scandal? Charges framed against 4 accused in CBI court..

रायपुर, 5 अप्रैल 2025। BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE छत्तीसगढ़ की राजनीति को हिला देने वाले चर्चित सेक्स सीडी कांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में चार आरोपियों विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका, विजय भाटिया और विजय पांड्या के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। वहीं, इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।

BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE सीबीआई द्वारा भूपेश बघेल के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर अब कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। यह सुनवाई 7 मई 2025 को होगी, जिसमें कोर्ट रिकॉर्ड और पक्षों के तर्कों को सुनेगा।

BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE कोर्ट ने पाया कि उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया साक्ष्य मौजूद हैं, जिसके आधार पर मामले की विधिवत सुनवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है।

BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले भी इस मामले को राजनीतिक साजिश करार देते रहे हैं। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा था कि यह उनके खिलाफ रची गई साजिश है। लेकिन सीबीआई द्वारा फिर से कानूनी मोर्चा खोलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

BHUPESH BAGHEL SEX CD CASE वर्ष 2017 में सामने आया यह कथित सेक्स सीडी कांड उस समय का सबसे बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया था, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी को फंसाने के आरोप लगे थे। पहले इसकी जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंपा गया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 घंटे में 48 नेता खत्म?

US ISRAEL IRAN WAR UPDATE : 48 leaders finished...

INDIAN CITIZENS SAFETY : West Asia पर CCS अलर्ट

INDIAN CITIZENS SAFETY : CCS alert on West Asia नई...