HOTEL HYATT SEX RACKET : 5 स्टार होटल देह व्यापार मामले में एक और गिरफ्तारी, कई बड़े खुलासे …

Date:

One more arrest in 5 star hotel prostitution case, many big revelations …

रायपुर। राजधानी के फाईव स्टार होटल हयात में पकड़ाये हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में पुलिस ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया हैं।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आई ये महिला दलाल नेपाल की रहने वाली हैं, जिसका छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों के दलालों से कनेक्शन होना पाया गया है। इन दलालों के आर्डर पर ये महिला दलाल अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को हाई प्रोफाइल कस्टमर्स के पास भेजा करती थी।

आपको बता दे कि इससे पहले पुलिस ने होटल हयात से 11 कालगर्ल सहित 2 दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। राजधानी रायपुर में चल रहे इस हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के जरिये नेपाल की रहने वाली इस महिला दलाल का नाम सामने आया हैं, जिसके रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया।

महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है। वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के पुरूष दलालों से संपर्क है। मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।

उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 आई फ़ोन एवं नगदी रकम जब्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...