राशिफल 18 जुलाई: सावन के पहले सोमवार पर इन 4 राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा, ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों का हाल

Date:

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 July 2022: आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। 06:35 am के बाद चन्द्रमा मीन राशि में आ जाएंगे व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में है। शनि अब अपनी राशि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष राशिफल

आज 06:35 am के बाद द्वादश चन्द्रमा व गुरु बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा 06:35 am के बाद एकादश रहेंगे। यह गोचर रियल स्टेट व बैंकिंग व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल

आज दशम गुरु व 06:35 am के बाद दशम चन्द्रमा कर्म के लिए अनुकूल है फिर भी यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि में, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 06:35 am के बाद नवम भाव में शुभ है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

इस राशि का स्वामी सूर्य द्वादश रहकर व गुरु-चन्द्रमा 06:35 am के बाद एक साथ अष्टम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य एकादश शुभ है। 06:35 am के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु भी सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

दशम भाव में सूर्य, गुरु व चन्द्रमा 06:35 am के बाद एकसाथ खष्ठम होकर मिश्रित फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

06:35 am के बाद गुरु व चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर संतान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा मीन राशि में तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। मूंग का दान करें।

धनु राशिफल

आज अष्टम सूर्य, 06:35 am के बाद गुरु व चन्द्रमा एकसाथ चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु व चन्द्रमा 06:35 am के बाद तृतीय भाव में रहेंगे। शनि अब मकर में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में दायित्व को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय व शनि इसी राशि से द्वादश में है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। 06:35 am के बाद गुरु मीन के आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

06:35 am के बाद गुरु व चन्द्रमा  इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। मंगल व गुरु का प्रभाव शुभ है। यात्रा के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING : EVM की होगी जांच, हाईकोर्ट का आदेश

BREAKING : EVMs will be investigated, High Court orders रायपुर...

BREAKING : CG-MP में नई टैक्स बॉस

BREAKING : New tax boss in CG-MP रायपुर। नए वित्तीय...