chhattisagrhTrending Now

गढ़चिरौली में 12 नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के बॉर्डर गढ़चिरौली में 12 नक्सली मारे गए हैं, किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं पहुंची है… बीजापुर में एक अन्य घटना हुई है जहां STF के दो जवान IED के ब्लास्ट से शहीद हो गए हैं… 4 जवान घायल हुए हैं, वे सभी खतरे से बाहर हैं… मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सारी घटनाएं जल्द बंद होंगी और पूरे बस्तर में शांति की स्थापना होगी।

बता दें कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आए।

 

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: