CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY : होली पर नमाज के समय बदलाव को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Date:

CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY : Politics heated up over change in namaz timing on Holi, Congress and BJP face to face

रायपुर, 13 मार्च 2025। CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY छत्तीसगढ़ में होली के दिन नमाज के समय में बदलाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फैसले पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड को नमाज का समय बदलने का अधिकार नहीं है।

CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY “शांति समिति को लेना चाहिए फैसला” – कांग्रेस

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस तरह के निर्णय लेने के लिए हर जिले में शांति समिति होती है, जो सभी पक्षों से बातचीत कर फैसला करती है। उन्होंने कहा, “सलीम राज को नमाज का समय बदलने का कोई अधिकार नहीं है।”

BJP पर हमला, दंगा भड़काने का आरोप

CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस दंगा कराने वाली पार्टी है। इस पर पलटवार करते हुए सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि “भाजपा मानसिक रूप से दंगा कराने वाली पार्टी है। रमजान और होली एक साथ पहले भी पड़े हैं, तब ऐसा विवाद नहीं हुआ।”

“BJP का टूल है सलीम राज” – कांग्रेस का आरोप

CG HOLI NAMAZ CONTROVERSY शुक्ला ने वक्फ बोर्ड के फैसले को समाज में तनाव फैलाने वाला कदम बताया और कहा कि “सलीम राज भाजपा के दंगा भड़काने वाले टूल का हिस्सा हैं। भाजपा ऐसे लोगों को संरक्षण देकर समाज में तनाव फैलाने का काम करती है।”

BJP-कांग्रेस आमने-सामने, विवाद बढ़ने के आसार

होली के दिन नमाज के समय में बदलाव को लेकर राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस इसे भाजपा की साजिश बता रही है, वहीं भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। अब देखना होगा कि इस विवाद पर सरकार क्या रुख अपनाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...