होली के रंगों ने बिगाड़ी सेहत,स्किन इंफेक्शन और आंखों की जलन से लोग बेहाल

Date:

Holi colours have damaged people’s health, with skin infections and eye irritation plaguing them.

बिलासपुर: रंगों का त्योहार होली इस बार कई लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया है। मिलावटी और हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल में स्किन इंफेक्शन और आंखों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी।

दो दिनों में 652 मरीज पहुंचे ओपीडी

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, केवल दो दिनों में 652 मरीज त्वचा और आंखों की गंभीर शिकायतों के साथ पहुंचे। इनमें 465 मरीज स्किन ओपीडी में त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली का इलाज कराने आए, जबकि 187 मरीज आंखों में जलन, सूजन और लालिमा की समस्या लेकर पहुंचे।

अस्पताल में बढ़ी ओपीडी की संख्या

होली के बाद सिम्स के विभिन्न विभागों में मरीजों की कुल संख्या 2958 तक पहुंच गई है। गुरुवार को जहाँ 1292 मरीज आए थे, वहीं शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1666 हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि केमिकल वाले रंगों के सीधे संपर्क में आने से यह समस्या हुई है और मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related