Trending Nowदेश दुनिया

कोरोना पॉजिटिव हुए हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, फिलहाल नहीं होगी PM मोदी के साथ मीटिंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है। सुक्खू के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

सीएम पद संभालने के एक सप्ताह बाद ही सुक्खू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सोमवार को होने वाली मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। सीएम ऑफिस की ओर से सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।

हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे सुक्खू ने इस बार बेहद कड़े मुकाबले में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार को 3363 वोटों हराकर चुनाव जीते थे।आपको बताते चलें कि कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है।

holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: