एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने: गौतम अडानी

Date:

दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Adani) एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं। चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़कर यह रुतबा उन्होंने फिर से हासिल कर लिया है। एक दिन पहले ही अडानी से यह रुतबा छिना था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी अब 61.8 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ 18वें और झोंग शानशान 61.6 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी अभी भी 85.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी 13वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा बरकरार है। दूसरे नंबर पर 187 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट एक मात्र गैर अमेरिकी हैं। अर्नाल्ट फ्रांस के हैं। टॉप-10 में बाकी 9 अरबपति अमेरिका के हैं, जिनमें एलन मस्क 205 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर हैं। तीसरे स्थान से लेकर 10वें तक अमेरिकियों का कब्जा है। 10वें स्थान पर काबिज मार्क जुकरबर्ग को छोड़कर इस टॉप-10 में सभी की संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। मार्क जुकरबर्ग भी 100 अरब डॉलर के बेहद करीब हैं। उनके पास अभी 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है। जेफ बेजोस के पास 150 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह तीसरे स्थान पर हैं।बिल गेट्स के पास 128 अरब डॉलर की संपत्ति है और वे चौथे स्थान पर हैं। 5वें स्थान पर लैरी एलिशन के पास 120, छठे स्थान पर काबिज वॉरेन बफेट के पास 117, सातवें पर स्टीव बाल्मर के पास 116, आठवें पर लैरी पेज के पास 115, सर्गी ब्रिन 9वें स्थान पर हैं और उनके पास 109 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग के पास 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 10वें स्थान पर हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related