Hemant Soren New Cabinet: इस तारीख को नए सीएम की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जानिए कांग्रेस-RJD के कितने होंगे मंत्री

Date:

Hemant Soren New Cabinet: रांची। झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार को गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन इस दिन झारखंड के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी। इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी।

इस प्रकार झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा और वामपंथी दल अगर आग्रह करेंगे तो उन्हें भी एक मंत्री पद मिल सकता है। माले के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी ओर से ऐसा कोई आग्रह अभी तक नहीं मिला है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related