स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से नर्सिंग कॉलेजों के गैर कानूनी संचालन में मनमानी की शिकायत, स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत की जांच कराने का भरोसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: प्रदेश में कई नर्सिंग कॉलेजों के गैर कानूनी संचालन का आरोप लगा है। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू और नजीब अशरफ व योगेंद्र यादव आदि ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से इसकी लिखित शिकायत की है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलकर शिकायतकर्ता नेताओं ने बताया, वर्ष 2019-20 में संचालक चिकित्सा शिक्षा और आयुष विश्वविद्यालय के निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने कई निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में पूर्ण अधोसंरचना, अपर्याप्त प्रोफेसर, अपर्याप्त स्टाफ और लैब की कमी के बावजूद उन्हें मान्यता दे दिया है। इतना ही नहीं स्वयं कुलसचिव ने इन कॉलेजों में यह कमी पाई है।

उन्होंने रायपुर के चार कॉलेजों का नाम भी स्वास्थ्य मंत्री को दिया है। इन नेताओं ने नर्सिंग काउंसिल के नियमों की अनदेखी कर संचालित कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की मांग की है।कॉलेजों में कमी पाए जाने के बावजूद ऐसे कॉलेजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नेताओं का कहना था, इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियम अनुसार किसी भी नर्सिंग महाविद्यालय में उसका पूर्ण अधोसंरचना होना अत्यंत आवश्यक है, पर्याप्त मात्रा में प्रोफेसर, स्टाफ और लैब नर्सिंग छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related