NTPC DGM MURDER BREAKING : हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Date:

NTPC DGM MURDER BREAKING: NTPC DGM Kumar Gaurav shot dead in Hazaribagh, panic in the area

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को निशाना बनाते हुए तीन राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल कुमार गौरव को तुरंत हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हत्या से परिसर में हड़कंप

गोलीबारी की यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र की फतहा के पास हुई। घटना के बाद एनटीपीसी के कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। परिसर के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। एनटीपीसी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, एसपी मौके पर पहुंचे

हजारीबाग के एसपी स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के शव को आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब एनटीपीसी के अधीन कंपनियों के कर्मचारियों पर इस तरह की वारदात हुई हो। पहले भी गोलीबारी की घटनाओं में कई मौतें हो चुकी हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...