GROUP SUICIDE : दूध कारोबारी दंपती ने की समूहिक आत्महत्या, बच गई मासूम बेटी …

Date:

GROUP SUICIDE: Milk businessman couple commits group suicide, innocent daughter survived …

भिंड। जिले के गोहद में दूध कारोबारी दंपती ने पहले दो बच्चों का गला घोंटा, फिर दोनों ने फांसी लगा ली। गला घोंटने के दौरान बेटे की मौत गई। बेटी बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दंपती फंदे पर झूल गए। सुबह लोगों की नजर जब घर के अंदर पड़ी तो आत्महत्या का पता चला। गांव वालों ने दरवाजा तोड़कर दंपती को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दंपती के घर के बाहर करीब 300 लोग इकट्ठा हो गए हैं।

गोहद थाना प्रभारी राजेश सत्नाकर ने बताया कि गांव कटवा गुर्जर में दूध कारोबारी धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह गुर्जर(32), पत्नी अमरेश(30) ने बेटे प्रशांत(12) और बेटी मीनाक्षी(10) का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिसमें मीनाक्षी बेहोश हो गई। सुबह कोई आहट नहीं होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। दंपती अंदर फंदे पर लटके थे। बेटा बेसुध पड़ा था। बेटी गंभीर हालत में सिसक रही थी। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद इलाज के लिए भेजा गया।

खतरे से बाहर आई बच्ची

गोहद एसडीओपी आर. के. एस. राठौर ने बताया, अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की जान बच गई है, उपचार जिला चिकित्सालय ग्वालियर में हो रहा है। बहुत जल्द इस घटना का पर्दाफाश होगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है, उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

दूध का कारोबार छोड़ खेती कर रहा था धर्मेंद्र

धर्मेंद्र दूध का व्यापार करता था। करीब पांच महीने पहले उसने व्यापार बंद कर दिया था। घर पर रहकर केवल खेती किसानी का कार्य किया कर रहा था। उसके पास करीब 20 बीघा पुस्तैनी जमीन है। वहीं मंदिर की करीब 70 बीघा जमीन पर भी खेती करता था।

धर्मेंद्र की साली मौत के बाद होता था गृह क्लेश

धर्मेंद्र गुर्जर की साली प्रवेश ने भी करीब चार साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्रवेश की शादी धर्मेंद्र के चचेरे भाई रामेंद्र सिंह के साथ हुई थी। 4 अक्टूबर 2018 को प्रवेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। ग्राम भैसोरा जिला मुरैना में रहने वाले प्रवेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। शव को धर्मेंद्र के घर के सामने जलाया था। उस समय आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही थी। प्रवेश की मौत के मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें धर्मेंद्र प्रमुख आरोपी था। यह मामला न्यायालय में है। इसको लेकर गृह क्लेश जारी था। धर्मेंद्र और पत्नी अमरेश आए दिन इसे लेकर विवाद होते रहता था। प्रवेश दो बहनें थी। दोनों एक ही परिवार में ब्याही थी। दोनों की मौत फांसी लगाने से हुई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...