शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 60 शिक्षकों को किया सम्मानित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 60 शिक्षकों को सम्मानित किया। राजभवन के दरबार हाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव रहे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और चार शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इन्हें मिला राज्य स्मृति पुरस्कार: प्रदेश के महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनमें रायपुर जिले के जेल शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, कांकेर जिले की व्याख्याता मीरा आर्ची चौहान को ’’श्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’, कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी राकेश टंडन को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी हेमंत कुमार खुटे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया गया।

इन्हें मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 : राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 से सम्मानित होने वाले 56 शिक्षकों में से कांकेर की प्रधान अध्यापक नंदिनी प्रभा बाजपेई और व्याख्याता रामप्रसाद नेताम, नारायणपुर के प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एलबी रंजीता नाग, जगदलपुर की व्याख्याता पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता माधुरी कुशवाहा, दंतेवाड़ा की व्याख्याता टी. विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र, कोंडागांव की सहायक शिक्षक एलबी मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय, बीजापुर के व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एलबी मोहन लाल निषाद, बालोद के व्याख्याता एलबी भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एलबी रघुनंदन गंगबोईर, राजनांदगांव के व्याख्याता एलबी बसंत कुमार यादव और शिक्षक एलबी इंदिरा चंद्रवंशी, दुर्ग की शिक्षक प्रज्ञा सिंह और शिक्षक रश्मि नामदेव, कबीरधाम के व्याख्याता एलबी तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले, बेमेतरा के व्याख्याता एलबी विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एलबी आनंद कुमार ताम्रकार, महासमुंद के सहायक शिक्षक भोजराज और उवशिएलबी खेमराज साहू, गरियाबंद के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एलबी भागचंद चतुर्वेदी, रायपुर की व्याख्याता डॉ. मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक, धमतरी की व्याख्याता मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एलबी छगन लाल साहू, बलौदाबाजार के सहायक शिक्षक एलबी महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एल.बी. कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एल.बी. अर्चना शर्मा का नाम शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related