प्रदेश के लिए अच्छी खबर, एक हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, आज 64 नए संक्रमितों की पुष्टि, देखिए जिलेवार स्थिति….

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच बुधवार को प्रदेश में 64 नए मरीजों की पहचान की गई है. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 127 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है. प्रदेश में आज एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.

आज 64 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 934 हो गई है. अब तक 9 लाख 89 हजार 411 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 549 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 974 हो गई है.

जिलेवार मरीजों की संख्या

आज मिले मरीजों में दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 08, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 04, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 02, जशपुर से 05, बस्तर से 05, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 06, कांकेर से 04, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...