GOLD SILVER CRASH : Crash overnight, recovery in the morning, a major setback in gold and silver
नई दिल्ली। सोना-चांदी के बाजार में मंगलवार की रात ऐसा उथल-पुथल देखने को मिली कि ट्रेडर्स की सांसे थम सी गईं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात करीब 8:30 बजे चांदी का भाव अचानक 5% से ज्यादा लुढ़क गया और सोना भी करीब 2.5% गिरे.
चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किलो के पास पहुंचते-पहुंचते 5.58% गिरकर 2,26,513 रुपये तक सस्ती हो गई. 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये पर अपने रिकॉर्ड हाई के मुकाबले चांदी करीब 1.93 लाख रुपये सस्ती दिखी. हालांकि रात के ट्रेड क्लोज तक यह 2,28,783 रुपये पर बंद हुई.
सोने का हाल भी ऐसा ही रहा. रात में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,51,418 रुपये तक गिर गया था, जो उसके रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये से करीब 40,000 रुपये सस्ता है.
लेकिन जैसे ही बुधवार को एमसीएक्स में कारोबार शुरू हुआ, दोनों कीमती धातुओं में रिकवरी का ट्रेंड दिखा. चांदी फिर से 2,34,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर खिंची और सोना 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करने लगा, यानी गिरावट के बाद थोड़ी वापसी.
विश्लेषकों का कहना है कि रात में क्रैश के बाद सुबह की रिकवरी निवेशकों का भरोसा और वैश्विक धातु बाजारों में सुधार का संकेत है.
सोना-चांदी के ताजा भाव अब निवेशक और खरीदार दोनों की निगाह में हैं, खासकर जब रिकॉर्ड स्तर से इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

