Trending Nowशहर एवं राज्य

GOLD RATE IN INDIA : सोना 79,000 रुपये के पार, कीमतों में भारी उछाल, करवाचौथ से पहले नया रिकॉर्ड

GOLD RATE IN INDIA: Gold crosses Rs 79,000, huge jump in prices, new record before Karva Chauth

रायपुर/नई दिल्ली। आज शुक्रवार 18 अक्टूबर को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम करवाचौथ से पहले सोने के दाम बढ़ने लगे हैं। ज्वैलर्स के मुताबिक, त्योहारों के मौसम में बढ़ी हुई डिमांड के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत भी बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले 200 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 71,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर:

24 कैरेट: ₹78,270 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,760 प्रति 10 ग्राम

पटना:

24 कैरेट: ₹78,170 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,660 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता:

24 कैरेट: ₹78,120 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹71,610 प्रति 10 ग्राम

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने का 18 अक्टूबर को रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव

दिल्ली 71,760 78,270
मुंबई 71,610 78,120
अहमदाबाद 71,660 78,170
चेन्नई 71,610 78,120
कोलकाता 71,610 78,120
गुरुग्राम 71,760 78,270
लखनऊ 71,760 78,270
बेंगलुरु 71,610 78,120
जयपुर 71,760 78,270
पटना 71,460 78,170
भुवनेश्वर 71,610 78,120
हैदराबाद 71,610 78,120

दिल्ली में कल रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड

राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 79,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। करवाचौथ से पहले गुरुवार को डिमांड बढ़ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपये चढ़कर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: